भारतीय महा गठबंधन

Indian Grand Alliance, IGA

(सामाजिक आंदोलनों, राजनीतिक दलों और गठबन्धनों का लिखित संविधान पर आधारित परा-राजनीतिक साझा मंच )

यह उन सामाजिक आंदोलनों, राजनीतिक दलों और गठबन्धनों का साझा मंच है, जिनका नेतृत्व अनुसूचित जाति, जनजाति, पिछड़ा वर्ग और अल्पसंख्यकों के किसी व्यक्ति द्वारा किया जाता है। ये मंच लिखित संविधान पर कार्यरत है. यह मंच सामूहिक नेतृत्व पर काम करता है., जिसको गठबंधन के संविधान के प्रावधानों द्वारा पैदा किया जाता है। संविधान बनाने के लिए संविधान सभा कार्यरत है। मंच का प्रमुख कार्य है-

संविधान, लोकतंत्र, धर्म निरपेक्षता और समाजवादी राज्य की रक्षा करना;

राजनीतिक सत्ता और आर्थिक संसाधनों में जनसंख्या के अनुपात में समाज के विविध सामाजिक व आर्थिक वर्गों को भागीदारी देने के लिये- आवश्यक कानून बनाना, आवश्यक संविधान संशोधन करना और जरूरी अंतर्राष्ट्रीय संधियाँ करना।;

निजी राजनीतिक आर्थिक स्वार्थ के लिए अपने ही समाज में फूट डालो, शोषण करो की शाजिस को रोकने के लिए समाज के सभी राजनीतिक दलों और संगठनों को एक मंच पर आने के लिए व्यवस्था विकसित करना और व्यवस्था का पालन करने के लिए न्यायाग्रह करना.