भारतीय महा गठबंधन (IGA) के आगामी कार्यक्रम

जो टॉपिक देखना हो उसे क्लिक करे Please click your desired topic to see in details

महा गठबंधन की संविधान सभा की तीसरी बैठक लखनऊ में – 09-10 नवम्बर 2021 को होगी

भारतीय महागठबंधन (IGA) के संविधान सभा के सम्मानित सदस्यों को सूचना और बैठक का एजेंडा

महोदय,

महागठबंधन की सफलतापूर्वक प्रदेशव्यापी एकजुटता संदेश यात्रा संपन्न होने के बाद महागठबंधन के सामने मौजूद आगामी चुनौतियों पर चर्चा के लिए और आगामी रणनीति बनाने के लिए संविधान सभा के सभी सदस्यों की एक दिवसीय बैठक 9 नवंबर 2021 की सुबह 9 बजे से शाम 8 बजे तक लखनऊ में हरदोई रोड, मलिहाबाद के पास कटौली  स्थिति हेरा इंटर कॉलेज परिसर स्थित प्रशासनिक ब्लॉक के सभागार में  होगी। बैठक में जिस एजेंडे पर आप चर्चा करना चाहते हैं, वह 5 नवंबर तक 9696123456 पर पर भेज दें। 6 नवंबर को संकलित सभी एजेंडों की सूची आपको भेज दी जाएगी। सभी सम्मानित सदस्यों से निवेदन है कि वह सुबह ठीक 9:00 बजे बैठक स्थल पर पहुंचने की कृपा करें।

भवदीय

मौलाना तौकीर रजा खान

प्रदेश प्रभारी

भारतीय महागठबंधन और अध्यक्ष- इत्तेहाद ए मिल्लत कौंसिल


Notice to the esteemed members of the Constituent Assembly of the Indian Grand Alliance (IGA)

Dear Freinds,

A one-day meeting of all members of the Constituent Assembly of IGA will be held at The Residence of Shri Maulana Salman Nadvi (near Hardoi Road Dubagga) in Lucknow from 9 am to 8 pm on 9th November, 2021 to discuss the upcoming challenges faced by the Grand Alliance after the successful completion of the state-wide Solidarity Message Yatra. Please send the agenda you want to discuss in the meeting to 9696123456 by 5th November. The list of all agendas compiled, wil be sent to you on 6th November. All the esteemed members are requested to be kind to reach the meeting place at exactly 9:00 am.

Your Sincerely

Maulana Taukir Raza Khan

State in-charge- Indian Grand Alliance and President- Ittehad a Millat Council


گرینڈ الائنس آف انڈیا (آئی جی اے) کی دستور ساز اسمبلی کے معزز اراکین کو معلومات

صاحب

9 نومبر 2021 کو لکھنؤ میں ہردوئی روڈ دوبگا کے قریب مولانا سلمان ندوی کی رہائش گاہ پر دستور ساز اسمبلی کے تمام اراکین کا ایک روزہ اجلاس صبح 9 بجے سے رات 8 بجے تک منعقد کیا جائے گا جس میں گرینڈ الائنس کی کامیاب ریاستی یکجہتی پیغام یاترا ختم ہونے کے بعد گرینڈ الائنس کو درپیش آئندہ چیلنجوں پر تبادلہ خیال کیا جائے گا۔ اجلاس میں جس ایجنڈے پر آپ بات کرنا چاہتے ہیں اسے 5 نومبر تک 9696123456 بھیج یں۔ 6 نومبر کو مرتب کردہ تمام ایجنڈوں کی فہرست آپ کو بھیجی جائے گی۔ تمام معزز اراکین سے درخواست کی جاتی ہے کہ وہ صبح نو بجے اجلاس کی جگہ پر پہنچنے کے لئے مہربانی کریں۔

مستقبل

مولانا توقیر رضا خان

ریاستی انچارج

انڈین گرینڈ الائنس اور صدر اتحاد ملت کونسل

लखनऊ में आयोजित भारतीय महागठबंधन IGA की बैठक दिनांक 9 -10 नवंबर 2021 का एजेंडा

1. महागठबंधन के संविधान सभा की मुरादाबाद की बैठक की कार्यवाही रिपोर्ट का प्रस्तुतीकरण, चर्चा और मंजूरी और हस्ताक्षर. कार्यवाही रिपोर्ट महागठबंधन की वेबसाइट www.mgc.world/coalition/  पर मौजूद है।


2. मझोले और बड़े दलों को महागठबंधन में लाने के लिए महागठबंधन के  सदस्य राजनीतिक दलों की व सामाजिक संगठनों की  ग्रेडिंग संबंधी नियमों को मंजूरी देने पर विचार और संबंधित नियमानुसार फॉर्म भर कर दलों और संगठनों की ग्रेडिंग करना। 


3. नए दलों और सामाजिक संगठनों को महागठबंधन की सदस्यता देने के प्रस्ताव पर विचार। 


4. महागठबंधन के कुछ सदस्यों द्वारा संविधान सभा की बिना अनुमति के  गठबंधन के बाहर के दलों के साथ संबद्धता प्रदर्शित करने के आचरण पर स्पष्टीकरण के लिए नोटिस जारी करने पर विचार।


5. सभी पार्टियों की तरफ से स्थाई प्रतिनिधि का नाम पार्टी अध्यक्ष के हस्ताक्षर व मुहर के साथ पार्टी के लेटर पैड पर प्रस्तुत किया जाने के प्रस्ताव को मंजूरी।


6. सभी संगठनों द्वारा अपने पंजीकरण प्रमाण पत्र जमा करने के प्रस्ताव को मंजूरी।


7. संविधान सभा की बैठकों मैं सदस्यों द्वारा बोलने के दौरान असंसदीय भाषा, असंसदीय आचरण और असंसदीय ऊंची आवाज में अपनी बात रखने के बर्ताव को अनुशासन का उल्लंघन माना जाए- यह प्रस्ताव पारित किए जाने पर विचार।


17. संविधभा में तय किए गए किसी भी प्रस्ताव और कार्यक्रम का संशोधन संविधान सभा के बाहर नहीं हो सकने के प्रस्ताव को मंजूरी देने पर विचार।


18. महागठबंधन को सुचारू ढंग से संचालित करने के लिए कुछ पदाधिकारियों की नियुक्ति के प्रस्ताव पर विचार। 


19. महागठबंधन के सदस्य संगठनों के पदाधिकारियों के द्वारा किए गए कार्यों के मौद्रिक मूल्यांकन और प्रमाणन के लिए महागठबंधन को अधिकृत करने पर विचार जिससे संगठनों के कार्यकर्ताओं का सम्मान उनके अपने परिवार में और समाज में दिखाई पड़ने लगे। 


20. महागठबंधन के संविधान प्रारूप समिति द्वारा संविधान के प्रस्तावित प्रावधानों का प्रस्तुतीकरण, चर्चा व मंजूरी (जिसे मुरादाबाद बैठक में स्थगित कर दिया गया था)। संविधान प्रारूप महागठबंधन के वेबसाइट www.mgc.world/coalition/  पर मौजूद है।


21. मंडलवार महागठबंधन की जनसभाएं करने पर विचार। 


22. लखीमपुर में किए गए किसानों के नरसंहार, त्रिपुरा में हुए सांप्रदायिक दंगे और अन्य समसामयिक घटनाओं पर प्रस्ताव पारित करना। 


23. महागठबंधन के नारे पर चर्चा और मंजूरी।


24. स्टेज प्रबंधन के नियमों पर चर्चा और मंजूरी।


25. प्रचार सामग्री के छापने संबंधी नियमों पर चर्चा और मंजूरी।


26. अन्य विषय सदन की सर्वानुमति से।

नोट-

1. जो विषय आपको मंजूर हैं, उन पर हाथ उठाकर सहमति देना चाहिए। जिससे कम समय में संविधान सभा की अधिक से अधिक कार्यवाही निपटाना संभव हो। समय का सदुपयोग करने के लिए किसी भी पार्टी के केवल अध्यक्ष हो बोलने की अनुमति होगी। वक्ता यदि पहली बार शामिल हो रहा है, तो वह अपने विषय में संक्षिप्त परिचय देते हुए मीटिंग के एजेंडे पर अपनी बात रखेगा. सभी लोगों के परिचय के लिए परिचय सत्र बैठक के अंत में चला जाएगा। 


2. संविधान सभा की बैठक से पूर्व लखनऊ प्रेस क्लब में एक प्रेस वार्ता उसी दिन दिनांक 9 नवंबर 2021 को सुबह 10:00 बजे से 12:00 बजे के बीच आयोजित की जाएगी। प्रेस वार्ता में संविधान सभा द्वारा विचारणीय विषयों की जानकारी और अब तक की प्रगति की जानकारी मीडिया को दिया जाएगा। प्रेस वार्ता को मुख्य रूप से महागठबंधन के उत्तर प्रदेश प्रभारी मौलाना तौकीर रजा खान, महागठबंधन के प्रवक्ता श्री विश्वात्मा और  महागठबंधन के अखिल भारतीय न्यायिक परिषद के उपाध्यक्ष श्री राजकुमार सैनी संबोधित करेंगे। प्रेस वार्ता के दौरान संविधान सभा के सभी सदस्यों की उपस्थिति अपेक्षित है जिससे संविधान सभा की बैठक में पहुंचने के लिए किसी को असुविधा न हो। प्रेस वार्ता के बाद सभी लोग संविधान सभा की बैठक स्थल के लिए एक साथ रवाना होंगे।


3. संविधान सभा की औपचारिक बैठक दोपहर लगभग 2:00 बजे से मलिहाबाद के पास कटौली  स्थिति हेरा इंटर कॉलेज परिसर स्थित प्रशासनिक ब्लॉक के सभागार में होगी, जो रात में लगभग 09:00 बजे तक चलती रहेगी। विचार के लिए विषयों की लंबी सूची को देखते हुए यह बैठक अगले दिन भी दोपहर 2:00 बजे तक जारी रहेगी।  भोजन के बाद बैठक का औपचारिक समापन होगा। 9 नवंबर को रात्रि विश्राम नदवा कालेज परिसर में ही होगा।

भवदीय 

 मौलाना तौकीर रजा खान

उत्तर प्रदेश प्रभारी

भारतीय महा गठबंधन

(7 नवम्बर 20 21 को रात 9 बजे संशोधित)

संविधान सभा की आगामी बैठक मुरादाबाद में – 01 व 02 सितम्बर को होगी

महागठबंधन की संविधान सभा की बैठक दिनांक 1 और 2 सितंबर को विचारणीय

एजेंडा सूची

1. सारनाथ की बैठक की कार्यवाही रिपोर्ट का प्रस्तुतीकरण, चर्चा और मंजूरी और हस्ताक्षर. कार्यवाही रिपोर्ट महागठबंधन की वेबसाइट www.mgc.world/coalition/  पर मौजूद है।

2. महागठबंधन के संविधान प्रारूप समिति द्वारा संविधान के प्रस्तावित प्रावधानों का प्रस्तुतीकरण चर्चा व मंजूरी। संविधान प्रारूप महागठबंधन के वेबसाइट www.mgc.world/coalition/  पर मौजूद है। 

3. प्रमुख पदों को रिक्त रखते हुए बाकी पदों पर पदाधिकारियों का अंतरिम तौर पर 3 महीने के लिए  चुनाव किए जाने के प्रस्ताव पर चर्चा और मंजूरी और शपथ ग्रहण कार्यक्रम। 

4. पदाधिकारी बनने के लिए पार्टी अध्यक्ष होने की अनिवार्यता संबंधी नियम पर चर्चा। 

5. चंदा जमा करने के सिस्टम पर चर्चा।

6. महागठबंधन के नारे पर चर्चा और मंजूरी।

7. महागठबंधन के झंडा बनाने और मंजूर करने पर चर्चा।

8. स्टेज प्रबंधन के नियमों पर चर्चा और मंजूरी।

9. प्रचार सामग्री के छापने संबंधी नियमों पर चर्चा और मंजूरी।

10. गठबंधन में पार्टियों की संख्या नियंत्रित करने पर चर्चा।  

11. सभी पार्टियों की तरफ से स्थाई प्रतिनिधि का नाम पार्टी अध्यक्ष के हस्ताक्षर व मुहर के साथ पार्टी के लेटर पैड पर प्रस्तुत किया जाने के प्रस्ताव को मंजूरी।

12. सभी संगठनों द्वारा अपने पंजीकरण प्रमाण पत्र जमा करने के प्रस्ताव को मंजूरी।

13. संविधान सभा में डिस्टर्बिग एलिमेंट की सूची साधारण बहुमत से तय किया जाए और उनके विरुद्ध उचित कार्यवाही करने का प्रस्ताव पारित किया जाए।

14. संविधान सभा में तय किए गए किसी भी प्रस्ताव और कार्यक्रम का संशोधन संविधान सभा के बाहर नहीं हो सकने के प्रस्ताव को मंजूरी।

15. भाजपा ने यदि अनुसूचित जाति जनजाति ओबीसी कार्ड खेला; तो महागठबंधन के जीवित रहने का आधार क्या होगा? इस विषय पर रणनीतिक चर्चा।

16. विभीषिका दिवस के संकल्प को देखते हुए दक्षिण एशियाई देशों का यूनियन बनाना महागठबंधन के उद्देश में शामिल किये जाने के प्रस्ताव पर चर्चा और मंजूरी।

17. अगस्त 29 को फतेहपुर में हुए कार्यक्रम की जानकारी प्रस्तुत किया जाना। 

18. सितंबर 2 को संभल में प्रस्तावित कार्यक्रम मैं शामिल होने के विषय में विस्तृत जानकारी प्रस्तुत किया जाना। 

19. सितंबर 2 को संभल में प्रस्तावित कार्यक्रम पर चर्चा। 

20. सितंबर 12 को लखनऊ के रविंद्रालय में महागठबंधन का कार्यकर्ता सम्मेलन सफल बनाने पर चर्चा। विशेषकर आर्थिक सहयोग और जन सहयोग करने के विषय में।

21. जिलावार कार्यक्रम बनाने पर चर्चा। तारीख, कार्यक्रम स्थल और आयोजक पार्टी के नाम की सूची तैयार किये जाने के प्रस्ताव पर चर्चा।

22. लखनऊ में 19, 20 व 21 नवंबर को प्रस्तावित तीन दिवसीय कार्यकर्ता प्रशिक्षण शिविर और रैली आयोजित करने के प्रस्ताव पर चर्चा। विशेषकर आर्थिक सहयोग और जन सहयोग करने के विषय में।

23. अन्य विषय सदन की सर्वानुमति से।

नोट

1. जो विषय आपको मंजूर हैं, उन पर हाथ उठाकर सहमति देना चाहिए। जिससे कम समय में संविधान सभा की अधिक से अधिक कार्यवाही निपटाना संभव हो। समय का सदुपयोग करने के लिए किसी भी पार्टी के केवल अध्यक्ष हो बोलने की अनुमति होगी। वक्ता यदि पहली बार शामिल हो रहा है, तो वह अपने विषय में संक्षिप्त परिचय देते हुए मीटिंग के एजेंडे पर अपनी बात रखेगा, किंतु सभी लोगों के परिचय के लिए कोई परिचय सत्र नहीं चलाया जाएगा।

2. जिन विषयों पर आप स्पष्टीकरण या संसोधन चाहते हैं वह प्रश्न या संशोधन प्रस्ताव 30 अगस्त तक फोन नंबर 96961 23456 पर व्हाट्सएप कर दें।   

3. कुछ लोगों का प्रस्ताव है कि महागठबंधन का नाम एसबीएम महागठबंधन रखा जाए। (शेड्यूल्ड, बैकवर्ड माइनॉरिटी). किस विषय में आपकी राय क्या है? यह जानकारी भी 30 तारीख तक फोन नंबर 96961 23456 पर व्हाट्सएप कर दें। 

4. संविधान सभा की औपचारिक बैठक दोपहर लगभग 2:00 बजे से भोजन के बाद शुरू होगी, जो रात में लगभग 10:00 बजे तक चलती रहेगी। इसके पहले सुबह 10:00 बजे से 1:00 बजे तक बैठक स्थल पर भारतीय एकता मंच पार्टी की तरफ से अनुसूचित, पिछड़े तथा अल्पसंख्यक समाज की एकता के विषय पर एक संगोष्ठी आयोजित है। महागठबंधन के सभी घटकों के अध्यक्ष व प्रतिनिधि इस गोष्ठी में श्रोता की हैसियत से शामिल हों, ऐसी भारतीय एकता मंच की प्रार्थना है। कार्यक्रम स्थल पर बड़ी संख्या में स्थानीय जनता भी उपस्थित रहेगी। इसलिए यह भी प्रार्थना है कि मंच पर बैठने, मंच से बोलने या मीडिया को संबोधित करने की ललक पर सभी घटक संयम रखें। जिससे महागठबंधन की गरिमा को चोट न पहुंचे। इन विषयों पर नियम बनाने के चर्चा संविधान सभा की बैठक में होगी।

5. अगले दिन 2 सितंबर को संविधान सभा की बैठक नाश्ते के तुरंत बाद 8:00 बजे से शुरू होगी और 10:00 बजे तक चलेगी। इसके बाद भारतीय एकता मंच के वाहनों की मदद से सभी लोग संभल चलेंगे जहां एक जनसभा आयोजित है। महागठबंधन के शक्ति प्रदर्शन का यह एक मौका है जो सहज उपलब्ध है इसलिए इस जनसभा में महज अपनी उपस्थिति दर्ज कराने के लिए महागठबंधन के सभी घटक दोनों को उपस्थित रहना चाहिए। संभल की जनसभा के बाद सभी लोग उन्हीं वाहनों से वापस मुरादाबाद शाम को लगभग 4:00 बजे वापस आ जाएंगे जिन वाहनों से वह संभल गए थे। वाहनों के खर्च को आपस में शेयर करने से किसी एक व्यक्ति पर पड़ने वाले आर्थिक बोझ को कम किया जा सकता है। ऐसी आर्थिक संस्कृति महागठबंधन के घटकों को शुरू करना चाहिए।

6. अब सड़क मार्ग से आ रहे हैं या रेल मार्ग से आ रहे हैं, इसकी जानकारी नीचे लिखे फोन नंबरों पर 2 दिन पहले यानी 30 अगस्त तक अवश्य दें। यह जानकारी आप फोन नंबर 96961 23456 पर व्हाट्सएप भी कर दें। आप कितने बजे वापस जा रहे हैं। यह जानकारी भी दें, जिससे आपके सीटिंग प्रबंधन, भोजन प्रबंधन,  रात्रि विश्राम के लिए आवास प्रबंधन, वाहन प्रबंधन किया जा सके। आकस्मिक उपस्थिति की स्थिति में आपको असुविधाओं का सामना करना पड़ सकता है।

7. संविधान सभा की बैठक का पूरा पता निम्नलिखित है-

इंजीनियर सलीम अख्तर,

राष्ट्रीय अध्यक्ष- भारतीय एकता मंच पार्टी,

 क्लिफटन वेंकट हॉल,

 राम गंगा विहार फेज 2,

 मुरादाबाद, उत्तर प्रदेश.

निम्नलिखित नंबरों पर संपर्क और पूछताछ कर सकते हैं-  9720725258, 9720155552, 827989021, 9997433013, 094562 81537

नीचे का ऑनलाइन फॉर्म भर कर के कृपया उक्त विषयों पर अपनी राय और मांगी गयी जानकारी दें.

31 जुलाई से प्रराम्भ होने वाली यात्रा में स्थान सुरक्षित कराने हेतु ऑनलाइन फॉर्म     

महोदय,

निवेदन है कि कल 31 जुलाई से लखनऊ इमामबाड़ा से शुरू होने वाली यात्रा में होने वाले कार्यक्रमों में आपकी चेयर तभी आरक्षित की जा सकती है, जब आज दिनांक 30 जुलाई की शाम तक आप अपने उपस्थित होने की सूचना नीचे दिए गए ऑनलाइन फार्म को भरकर दे दें। या अपने गठबंधन के संयोजक को व्हाट्सएप मैसेज के माध्यम से अपने उपस्थित होने की सूचना दे दें। गठबंधन के संयोजकों से निवेदन है कि आप ऑनलाइन फॉर्म में उन सभी पार्टी अध्यक्षों का नाम भरकर भेज दें जो यात्रा में चलने के लिए उपस्थित हो रहे हैं।

31 जुलाई से प्रारंभ होने वाली यात्रा में स्थान सुरक्षित करने हेतु आवेदन

 

Verification

महागठबंधन की संविधान सभा की बैठक सारनाथ में 24 जुलाई 2021 को, 25 को चंदौली में कार्यकर्ता बैठक     

संविधान सभा की पहली औपचारिक बैठक 24 जुलाई को सारनाथ में होगी। कार्यक्रम का आयोजन व्यवस्था परिवर्तन मोर्चा की तरफ से श्री हेमंत कुशवाहा करेंगे। बैठक सुबह 11 बजे से शुरू होगी। बैठक में संविधान सभा की प्रारूप समिति संविधान के कुछ प्रावधानों को बहस और मंजूरी के लिए प्रस्तुत करेगी. इससे जहाँ महागठबंधन के कार्य में पारदर्शिता की परंपरा शुरू होगी, वहीं संविधान सभा के सदस्यों को महागठबंधन का संविधान समझने में भी सुविधा होगी. सबकी सहमति से बैठक देर रात भी जारी रह सकेगी। बैठक स्थल पर ही संविधान सभा के सदस्यों के भोजन और विश्राम का निशुल्क प्रबंध है। इसी बैठक में ३१ जुलाई २०२१ से 10 अगस्त २०२१ तक 11 दिनों की प्रस्तावित प्रदेशव्यापी एकता यात्रा की विस्तृत रूपरेखा पर भी चर्चा होगी. अगले दिन 25 जुलाई को चंदौली में प्रेस वार्ता होगी और कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया गया है। शाम 5:00 बजे कार्यक्रम में भाग लेने के लिए आए दूरदराज से सभी लोग वापस जा सकेंगे। महागठबंधन के संचालन समिति ने संविधान सभा के सभी सदस्यों से अपील किया है कि यद्यपि वक्त कम है फिर भी सभी लोग संविधान सभा की बैठक में अनिवार्य रूप से मौजूद रहें। दोनों दिनों का पूरा कार्यक्रम उक्त निमंत्रण पत्र में अंकित है. पूछताछ के लिए अपने गठबंधन के संयोजक से या फ़ोन नंबर – 9415224491 पर आप आयोजक से संपर्क कर सकते है. (21 जुलाई को प्रकाशित)

महागठबंधन की लखनऊ से 31 जुलाई से प्रराम्भ होने वाली यात्रा के विषय में जानकारी      

श्री राजकुमार सैनी जी के अचानक हॉस्पिटल में भर्ती हो जाने के कारण यानी 31 जुलाई से 10 अगस्त तक होने वाली एकता यात्रा पूरी नहीं हो सकेगी। किंतु यह यात्रा अपने नियत समय से लखनऊ से शुरू होकर मात्र बरेली तक जाएगी। अब इस यात्रा का नाम एकता यात्रा न होकर “विमर्श यात्रा” होगा, जिसमे संभ्रांत लोगों से मिलकर आने वाले दिन में शुरू होने वाली “एकता यात्रा” का उद्देश्य बताया जायेगा और उनसे यात्रा का सहयोगी बनने का निवेदन किया जायेगा. इस बीच यात्रा के सभी पड़ाव के आयोजकों से बात करके आगामी यात्रा के बेहतर आयोजन का प्रयास किया जायेगा. 31 जुलाई को 11 बजे इमामबाड़ा गेट लखनऊ से कार्यक्रम का प्रारंभ होगा। इसके बाद दुबग्गा होते हुए शाम लगभग 8 बजे बरेली पहुचेगे. वहीं भोजन और रात्रि विश्राम होगा. अगले दिन 1 अगस्त को दोपहर तक बरेली में अनेक कार्यक्रम आयोजित है. इसके बाद जो लोग आगामी पड़ावों पर भविष्य के दिनों में होने वाली एकता यात्रा की तैयारी के लिए आगे जाना चाहेंगे, वह आगे चले जायेंगे, जो लोग वापस होना चाहेंगे, वह लोग वापस हो जायेंगे.

प्रति-

1. भारतीय जनतान्त्रिक गठबंधन IDA के दल

2. व्यवस्था परिवर्तन मोर्चा के दल

3. लोकतंत्र सुरक्षा मोर्चा के दल

4. सर्व दल एकता मंच के दल

5 महागठबंधन के अन्य सभी राजनीतिक दल और सामाजिक संगठन

महागठबंधन की संविधान सभा की बैठक सारनाथ में 24 जुलाई 2021 को, 25 को चंदौली में कार्यकर्ता बैठक     

संविधान सभा की पहली औपचारिक बैठक 24 जुलाई को सारनाथ में होगी। कार्यक्रम का आयोजन व्यवस्था परिवर्तन मोर्चा की तरफ से श्री हेमंत कुशवाहा करेंगे। बैठक सुबह 11 बजे से शुरू होगी। बैठक में संविधान सभा की प्रारूप समिति संविधान के कुछ प्रावधानों को बहस और मंजूरी के लिए प्रस्तुत करेगी. इससे जहाँ महागठबंधन के कार्य में पारदर्शिता की परंपरा शुरू होगी, वहीं संविधान सभा के सदस्यों को महागठबंधन का संविधान समझने में भी सुविधा होगी. सबकी सहमति से बैठक देर रात भी जारी रह सकेगी। बैठक स्थल पर ही संविधान सभा के सदस्यों के भोजन और विश्राम का निशुल्क प्रबंध है। इसी बैठक में ३१ जुलाई २०२१ से 10 अगस्त २०२१ तक 11 दिनों की प्रस्तावित प्रदेशव्यापी एकता यात्रा की विस्तृत रूपरेखा पर भी चर्चा होगी. अगले दिन 25 जुलाई को चंदौली में प्रेस वार्ता होगी और कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया गया है। शाम 5:00 बजे कार्यक्रम में भाग लेने के लिए आए दूरदराज से सभी लोग वापस जा सकेंगे। महागठबंधन के संचालन समिति ने संविधान सभा के सभी सदस्यों से अपील किया है कि यद्यपि वक्त कम है फिर भी सभी लोग संविधान सभा की बैठक में अनिवार्य रूप से मौजूद रहें। दोनों दिनों का पूरा कार्यक्रम उक्त निमंत्रण पत्र में अंकित है. पूछताछ के लिए अपने गठबंधन के संयोजक से या फ़ोन नंबर – 9415224491 पर आप आयोजक से संपर्क कर सकते है. (21 जुलाई को प्रकाशित)