Skip to content

वैश्विक अधिकारों पर 3 दिवसीय संगोष्ठी / कार्यशाला निमंत्रण पत्र

विषय-दिल्ली में दक्षिण एशियाई देशों और दुनिया के सभी देशों की अंतरिम संसद और अंतरिम सरकार के गठन की घोषणा की विस्तृत  रूपरेखा तैयार करने के लिए 3 दिवसीय सेमिनार/कार्यशाला

तिथि- 11-13 अगस्त 2024 

स्थान- विश्व परिवर्तन मिशन सभागार, विश्वात्मा हाउस, 1067/6 जानकीपुरम विस्तार, लखनऊ

महोदय,

संयुक्त राष्ट्र संघ वर्तमान में दो देशों के बीच होने वाले युद्धों को रोकने में विफल साबित हो रहा है। यदि भारत और चीन के बीच युद्ध शुरू हो जाए तो हमारे आपके मकानों के ऊपर भी मिसाइलों की बरसात शुरू हो जएगी। संयुक्त राष्ट्र कुछ नहीं कर पाएगा। ‌ तब हमारे आपके हाथ से भी सब कुछ निकल चुका होगा। इसलिए समय रहते शांति का प्रबंध करना चाहिए।

विश्व शांति सुनिश्चित करने के लिए श्री विश्वात्मा उर्फ भरत गांधी विश्व सरकार और विश्व संसद बनने के लिए दुनिया भर के सभी देशों के राष्ट्रपतियों को कई बार लिख चुके हैं। अभी-अभी काठमांडू में 92 देशों के सम्मेलन में विश्व परिवर्तन मिशन ने विश्व संसद और विश्व सरकार का और दक्षिण एशियाई संसद और दक्षिण एशियाई सरकार बनाने का प्रस्ताव पारित करवाया। 

यह प्रस्ताव अप्रैल 2024 में 192 देश के राष्ट्रपतियों को भेजा गया। प्रस्ताव में कहा गया है कि अगर 6 महीने के अंदर अंतर्राष्ट्रीय संधि करके विश्व सरकार का गठन दुनिया भर के देशों के राष्ट्रीय अध्यक्ष  नहीं करते हैं तो संयुक्त राष्ट्र दिवस 24 अक्टूबर 2024 को भारत में विश्व सरकार की अंतरिम संसद और अंतरिम सरकार बना दिया जाएगा। और इसी तारीख को दक्षिण एशियाई देशों के यूनियन के अंतरिम संसद और अंतरिम सरकार का गठन भी कर दिया जाएगा। इस ऐतिहासिक घोषणा को आगामी 24 अक्टूबर को दिल्ली में करने का फैसला किया गया है। 

अंतरिम संसद और अंतरिम सरकार के लिए प्रस्तावित "घोषणा समारोह" की विस्तृत रूपरेखा तैयार करने के लिए कुछ मूर्धन्य लोगों की तीन  दिवसीय संगोष्ठी/कार्यशाला लखनऊ स्थित विश्व परिवर्तन मिशन के सभागार में 11 से 13 अगस्त के बीच हो रही है। आप सादर आमंत्रित हैं।

देश के नागरिकों के अंतर्राष्ट्रीय अधिकारों को दिलाने और उनकी रक्षा करने के लिए बनाए जारहे दक्षिण एशिया के और संपूर्ण विश्व के देशों के अंतरिम संसद और अंतरिम सरकार केबारे में विस्तृत जानकारी के लिए देखिए हमारी वेबसाइट-

हिन्दी वेबसाईट : https://mgc.world/global-rights-hindi/

इस विषय के बारे में अधिक जानने के लिए साहित्य उपलब्ध है। साथ ही आप वीडियो के माध्यम से भी इस विषय को समझ सकते हैं। 

संभावित प्रतिभागी 

1. श्री. विश्वात्मा, राजनीतिक चिंतक, कार्यकर्ता एवं लेखक, लखनऊ 

2. श्री. अखिलेश सिंह, पूर्व सांसद, महराजगंज, उ.प्र.

3. श्रीमती बबिता शर्मा गोयल, अधिवक्ता गुवाहाटी उच्च न्यायालय और वोटर्स पार्टी इंटरनेशनल की अखिल भारतीय अध्यक्ष 

4. डॉ. अतुल कृष्ण, चेयरमैन सुभारती ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस, मेरठ   

5. प्रोफेसर संपूर्णानंद मल्ल, राजनीतिक कार्यकर्ता, गोरखपुर 

6. श्री. संदीप पांडे, मैग्सेसे पुरस्कार विजेता, लखनऊ 

7. श्री. दीपक व्यास, अध्यक्ष ग्लोबल ट्रस्ट, राजकोट, गुजरात 

8. श्री. सरदार वी एम सिंह, अधिवक्ता सुप्रीम कोर्ट एवं राष्ट्रीय किसान नेता, दिल्ली

9. श्री. शिवाकांत गोरखपुरी, सचिव मिशन फॉर ग्लोबल चेंज, दिल्ली 

10. प्रोफेसर संजय शर्मा, राजनीतिक चिंतक, गाजियाबाद 

11. श्री. जयकेश त्रिपाठी, व्यवसायी एवं राजनीतिक कार्यकर्ता, लखनऊ 

12. श्री. नरेंद्र सिंह गोंडा, राजनीतिक कार्यकर्ता, लखनऊ 

13. प्रो. हरिओम पँवार, राष्ट्रीय कवि, मेरठ 

14. श्री. मसूद आलम गोंडा, राजनीतिक कार्यकर्ता, गोंडा

15. श्री. महेश सिंह, किसान नेता एवं राजनीतिक चिंतक, गोंडा

16. श्री. विजय पाल सिंह, अधिवक्ता सुप्रीम कोर्ट, दिल्ली 

13. श्री. विजय कुमार, आईपीएस, पूर्व डीजीपी, लखनऊ 

14. श्री. सुलखान सिंह, आईपीएस, पूर्व डीजीपी, लखनऊ 

15. श्री. पी एल पुनिया, आईएएस, पूर्व संसद सदस्य, दिल्ली

16. श्री. स्वामी प्रसाद मौर्य, पूर्व मंत्री, लखनऊ 

17. न्यायमूर्ति वीरेंद्र सिंह यादव पूर्व न्यायाधीश इलाहाबाद उच्च न्यायालय, सहारनपुर

18. कर्नल राजेंद्र यादव, संत कबीर नगर 

19. श्री. रवि अरोड़ा आईएएस, देहरादून 

20. श्री. राम कुमार यादव, पूर्व अध्यक्ष जिला पंचायत उन्नाव

22. श्री शहंशाह, संस्थापक- IRAM ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस। लखनऊ 

22. प्रमोद कुमार अग्रवाल. कार्यकर्ता वैश्विक सरकार। दिल्ली

23. डॉ. अमरनाथ ओझा, सामाजिक कार्यकर्ता, दिल्ली

24. श्री. अखिलेन्द्र पी सिंह, राजनीतिक चिंतक एवं पूर्व अध्यक्ष छात्रसंघ, इलाहाबाद विश्वविद्यालय, इलाहाबाद 

25. श्री. श्रीनाथ मुंबई 

26. श्री. हामिद भाई, मुंबई

27. सत्यप्रकाश भारत, राजनीतिक कार्यकर्ता, दिल्ली 

28. देवेन्द्र बलहारा, राजनीतिक कार्यकर्ता, हरियाणा 

29. एस. के. पँवार, राजनीतिक कार्यकर्ता, सोनीपत 

30. विशाल साहनी, पूर्व आयकर अधिकारी, दिल्ली 

सेमीनार/कार्यशाला का एजेंडा 

1. परिचर्चा की प्रक्रिया निर्धारण पर चर्चा. 

2. दिल्ली और लखनऊ में मीडिया लाबिंग के लिए कमेटी की कार्य प्रणाली पर चर्चा। 

3. सहयोग करने वाले संगठनों के प्रस्तावित  सदस्यता नियमों पर चर्चा। 

4. अंतरिम सरकारों के संचालन सबंधी नियमावली  पर चर्चा। 

5. घोषणा समारोह के कार्यक्रम के स्वरूप पर चर्चा करना। उदाहरण के लिये- 

    5.1 कार्यक्रम दिल्ली में हो या मेरठ में, 

    5.2 कार्यक्रम का स्वरूप गोष्ठी का हो, या प्रेस कॉन्फ्रेंस का या अंतरिम संसद का पहला सत्र हो, 

    5.3 कार्यक्रम 3 घंटे का हो या पूरे दिन का?

    5.4 पहले कार्यक्रम में केवल दक्षिण एशियाई संसद के गठन की घोषणा हो, या अंतरिम विश्व संसद, विश्व सरकार, दक्षिण एशियाई सरकार की भी घोषणा हो?

    5.2 वामपंथी और दक्षिणपंथी दोनों तरह के वक्ताओं को निमंत्रित किया जाए या केवल एक तरह के? 

    5.3 मीडिया के व्यापक कवरेज के लिए कार्यक्रम का स्वरूप कैसा हो और किसको किसको निमंत्रित किया जाए? 

6. अंतरिम सरकार के प्रधानमंत्री के तौर पर दक्षिण एशियाई देशों के किसी पूर्व या वर्तमान प्रधानमंत्री के नाम पर विचार करना। 

7. दक्षिण एशियाई संघ के संसदीय क्षेत्र के नामों और उनके नक्शे पर विचार करना।  

8. दक्षिण एशियाई संघ की अंतरिम संसद के सांसद के रूप में नामांकित होने के लिए प्रस्तावित नियमों और शर्तों पर विचार करना और उन नियमों पर खरा उतरने वाले कुछ लोगों को दक्षिण एशियाई संघ की अंतरिम संसद के सांसद के रूप में नामांकित करना। 

9. दक्षिण एशियाई संघ की अंतरिम सरकार के मंत्री के रूप में नामांकित होने के लिए प्रस्तावित नियमों और शर्तों पर विचार करना और उन नियमों पर खरा उतरने वाले कुछ लोगों को दक्षिण एशियाई सरकार के मंत्री  के रूप में नामांकित करना। 

10. विश्व की अंतरिम संसद के सांसद के रूप में नामांकित होने के लिए प्रस्तावित नियमों और शर्तों पर विचार करना और उन नियमों पर खरा उतरने वाले कुछ लोगों को विश्व की अंतरिम संसद के सांसद के रूप में नामांकित करना। 

11. विश्व के अंतरिम सरकार के मंत्री के रूप में नामांकित होने के लिए प्रस्तावित नियमों और शर्तों पर विचार करना और उन नियमों पर खरा उतरने वाले कुछ लोगों को अंतरिम विश्व सरकार के मंत्री  के रूप में नामांकित करना। । 

12. अंतरिम संसद और सरकार के गठन के संबंध में सभी राष्ट्र प्रमुखों को सूचना देने पर चर्चा।

13. पड़ोसी देशों से प्रतीकात्मक तौर पर कुछ प्रतिनिधियों को बुलाने पर विचार करना। 

14. दिल्ली में आगामी 24 अक्टूबर को आयोजित घोषणा समारोह के लगभग 8 लाख के खर्चों को पूरा करने के लिए पारस्परिक दान संग्रह करना।

15. शेष खर्चों को पूरा करने के लिए बाहर से दान संग्रह करना।

16. सचिवालयों को चलाने के लिए धन के स्रोतो पर विचार करना।

17. 24 अक्तूबर 2024 को दिल्ली में होने वाले समारोह के प्रतिभागियों की सूची बनाना।

18. 24 अक्तूबर 2024 को दिल्ली में होने वाले समारोह के प्रतिभागियों के लिए आवास व्यवस्था पर चर्चा।

19. अक्तूबर 24, 2024 को दिल्ली में होने वाले समारोह के कार्यक्रम प्रबंधन समिति का गठन करना।

20. भारतीय राज्य का सहयोग लेने और भारत में वैश्विक अधिकारों के लिए जनाधार तैयार करने की योजना पर चर्चा।

21. सरकार पर जनता का दबाव बनाने की रणनीति पर चर्चा (25 से 30 दिसंबर 2023 की परिचर्चा की रिपोर्ट के संदर्भ में)।

नोट 

1. लखनऊ के बाहर से आने वालेअतिथियों के आवास और भोजन का प्रबंध किया गया है। क्योंकि यह कार्यक्रम सर्व कल्याणके लिए आयोजित है। इसलिए अतिथिगण संगोष्ठी के आयोजन में आने वाले खर्च को पूराकरने में विश्व परिवर्तन मिशन के चैरिटेबल ट्रस्ट को स्वेच्छा से कुछ न कुछ आर्थिकसहयोग अवश्य करें। जिससे यह पुनीत कार्य संपादित करने में आर्थिक बाधाएं रुकावट नपैदा करने पाएं। 

2. बैठक में अगर आप अपनी तरफ सेकिसी को आमंत्रित करना चाहते हैं तो इस विषय में कृपया श्री विश्वात्मा (फोन नंबर 9818 433422) जीसे अवश्य बात कर ले। ‌

निवेदक

विश्वात्मा उर्फ भरत गांधी

संगोष्ठी संयोजक

+919818433422, +919811305324