भारतीय जनतांत्रिक गठबंधन

Indian Democratic Alliance (IDA)

भारतीय लोकतांत्रिक गठबंधन उन राजनीतिक दलों का साझा मंच है, जो भारत के चुनाव आयोग में पंजीकृत दल हैं। इन दलों का नेतृत्व अनुसूचित जाति, जनजाति, पिछड़ा वर्ग और अल्पसंख्यकों के किसी व्यक्ति द्वारा किया जाता है। यह गठबंधन लिखित संविधान पर कार्य करे, ऐसा प्रस्तावित है। इस गठबंधन का नेतृत्व संविधान द्वारा पैदा किया जाएगा। संविधान बनाने के लिए संविधान सभा कार्यरत है। गठबंधन का प्रमुख कार्य है- राजनीतिक सत्ता और आर्थिक संसाधनों में जनसंख्या के अनुपात में भागीदारी के लिए आवश्यक कानून बनाना और आवश्यक संविधान संशोधन करना।